के. एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में दिनांक १०/१/२०२५ को विश्व हिंदी दिवस के रूप में ‘कहानी लेखन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

के. एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में दिनांक १०/१/२०२५ को विश्व हिंदी दिवस के रूप में ‘कहानी लेखन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मंजू दुआ और शिक्षकगण  डॉ वीना पाणी , डॉ नीरू जैन एवं डॉ बबीता सिंह  ,सीमा कुशवाहा द्वारा सम्पन्न हुआ।

प्राचार्या द्वारा छात्राओं को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं वर्तमान समय में हिंदी की उपयोगिता की सार्थकता और अपनी भाषा के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया।

मंच का सफलता पूर्वक संचालन डॉ पूजा त्यागी के द्वारा किया गया।

श्रीमती सीमा कुशवाहा के द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के  महत्व पर प्रकाश डाला गया।

 कार्यक्रम के रूप में कहानी प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। कहानी  का  शीर्षक – देश, समाज, संस्कृति , युवा में सामाजिक चुनौतियों का अनुभव रखा गया।  कहानी में शब्दों की सीमा – ४००- ५०० तक रखी गई। कहानी का स्वरचित होना अनिवार्य माना गया। प्रतियोगिता में अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपने विचारों के माध्यम से अलग- अलग शीर्षक में कहानी प्रस्तुत की।

निर्णायक मंडल के रूप में डॉ मिथिलेश अग्रवाल, डॉ वीना पाणी ने अहम भूमिका का निर्वाह किया। प्रमाण पत्र का वितरण प्राचार्या मंजू दुआ, डॉ मिथलेश अग्रवाल, डॉ वीना पाणी द्वारा सम्पन्न हुआ।

परिणाम- कहानी प्रतियोगिता

प्रथम पुरस्कार- भूमि नेगी(बी.सी. ए द्वितीय वर्ष)

द्वितीय पुरस्कार-  सिमरन आर्या (बी.ए द्वितीय वर्ष)

तृतीय पुरस्कार- तमन्ना ( बी.कॉम ऑनर्स  द्वितीय वर्ष)

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।